मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिसम्बर 18 को विधानसभा में कहा समाजवादी पार्टी की सरकार में एक साल में 131 दंगे हुए थे। उस समय दंगाइयों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने यह बात सदन में विपक्ष द्वारा कार्य स्थगन प्रस्ताव के जरिए कानून-व्यवस्था पर र्चचा कराने की मांग किए जाने पर कही। उन्होंने कहा राष्ट्रीय अपराध ब्यूरो की रिपोर्ट में तत्कालीन सपा सरकार में सर्वाधिक अपराध होने की बात कही गई है।
सपा सरकार में एक साल में 131 दंगे हुए। मगर भाजपा सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ। सहारनपुर की घटना जातीय हिंसा थी, जिसमें सरकार ने कड़ी कार्रवाई की। सपा सरकार में जातीय हिंसा की डेढ़ साल में 899 घटनाएं हुई। योगी ने कहा सपा सरकार में दंगाइयों को कहां सम्मानित किया गया, यह सभी जानते हैं। भाजपा को सपा से विरासत में जंगलराज मिला था। तब अराजकता की पराकाष्ठा थी। गैंगरेप के मामलों में मंत्रियों के शर्मनाक बयान आते थे। भाजपा सरकार में किसी अपराधी को संरक्षण देने का आरोप किसी प्रतिनिधि पर नहीं लगा है।
सहारनपुर में सरकार ने अभी एक माफिया की 277 करोड़ रुपये की सम्पत्ति जब्त की है। सरकार को हर व्यक्ति को सुरक्षा देने को प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री के बयान पर नेता विपक्ष राम गोविंद चौधरी ने कटाक्ष करते हुए कहा, भाजपा सरकार में रामराज आ गया है। रामराज में महिलाओं से रेप नहीं होते थे, मगर यहां हर रोज किसी न किसी महिला-बेटी के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा चोरी करने वाला भी मंदिर में जाकर भगवान से अपने कृत्य में सफलता की कामना करता है।
उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, संत तो आर्शीवाद देता है क्योंकि संत (योगी) किसी का बिगाड़ता नहीं बल्कि बनाता है। इसीलिए अपराधियों को संत आर्शीवाद है। चौधरी ने कहा, एक राजा शांति की खोज में राजपाट छोड़ वन में गया और एक संत गोरखनाथ पीठ को छोड़ ‘‘राजपाट’ करने आ गया।

Comments